Home प्रदेश UP : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत,...

UP : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

17

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में बाइक सवार युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

थाना मीरगंज के गांव पोंचा खुर्द निवासी 22 वर्षीय नेत्रपाल बुधवार की देर रात गांव मिर्जापुर बाइक से गया था। उसके भाई परमानंद ने बताया कि मिर्जापुर से लौटते वक्त नल नगरिया और धनेटा फाटक के बीच किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत की गई। 

राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। हादसे की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल था। उसका एक बेटा और एक बेटी है। 

Previous articleमहिला और बेटे की हत्या का आरोपी प्रेमी निकला , कुम्हारी पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का किया पर्दाफाश
Next articleपिकनिक मनाकर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, तूम्मी घाट से नीचे गिरी कार, छह लोग घायल