Home छत्तीसगढ़ रायपुर : मुख्यमंत्री निवास के ड्राइवर से लूटपाट, धमकाया, दोनों अरेस्ट

रायपुर : मुख्यमंत्री निवास के ड्राइवर से लूटपाट, धमकाया, दोनों अरेस्ट

25

सीएम हाउस के ड्राइवर के साथ चाकू की नोक पर लूट का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड भाठागांव का है. यहां गेट नंबर 3 पास मंगलवार, 14 नवंबर की सुबह सूरजपुर से लौटे युवक के गर्दन पर चाकू जैसी नुकीली चीज टिकाकर 18 सौ रुपए लूट लिए गए। साथ ही किसी को बताने पर कहीं से भी तलाश करके जान से मारने की धमकी दी गई।

इस मामले में पुलिस ने धारा 392, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध करके आरोपी राधव चौधरी एवं प्रथम पटले को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी कांशीराम नगर निवासी एवं सीएम हाउस में वाहन चालक का काम करने वाला नामदेव भारती है, जो सुबह साढ़े 5 बजे सूरजपुर से लौटा और आरोपियों के लूट का शिकार हुआ।

Previous articleमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने वीडियो कांफ्रेंस से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को 17 नवंबर को मतदान को लेकर जिलों में की जा रही तैयारियों के दिये आवश्यक निर्देश
Next article16 एवं 17 नवम्बर को निर्वाचन शिकायतों के निराकरण के लिये दल गठित