कोरोना पाजिटिव आने के बाद भी दुकान का संचालन किया जा रहा था,
शिकायत मिलने के बाद की गई कार्रवाई,
कई अन्य दुकानों पर भी हुई कार्रवाई
राजनांदगांव। देश सहित छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए, छत्तीसगढ़ में कलेक्टरों को आदेश दिया था कि 1 सप्ताह का लॉकडाउन किया जाए। जिसके तहत राजनांदगांव जिले में भी लॉकडाउन 23 तारीख से 29 तारीख तक किया गया है, इस अवधि में भी कई दुकानदार ग्राहकों को सामान दे रहे थे । जिस के तहत आज नगर निगम एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कई दुकानों पर कार्रवाई की है। इस कार्यवाही में रतन फैंसी स्टोर को सील कर दिया गया है । इसके साथ-साथ शिव होटल, किशन रमेश किराना स्टोर और कुछ अंडा दुकानों को भी सील किया गया है, जो लॉकडाउन की अवधि के बाद भी दुकान का संचालन कर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार शहर में गत दिनों रतन फैंसी स्टोर के संचालक के यहां कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए थे । जिसके बाद भी रतन फैंसी स्टोर का संचालन किया जा रहा था। नौकरों को दुकान में बुलवा कर काम कराया जा रहा था और स्वयं संचालक दुकान में आना-जाना कर रहा था। जिसकी शिकायत बात आज प्रशासनिक अमले ने रतन फैंसी स्टोर की दोनों दुकानों को सील कर दिया है। इसके अलावा लॉक डाउन की अवधि के बाद भी दुकानों का संचालन करने वालों पर भी कार्रवाई की गई है । जिसमें शिव होटल गोल बाजार, किशन रमेश किराना स्टोर सदर बाजार सहित कई अन्य दुकानों पर भी कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया गया है ।

इस संबंध में तहसीलदार रमेश मौर्य का कहना है कि लॉक डाउन की अवधि के बाद भी कई दुकान संचालक ग्राहकों को सामान दे रहे थे। वही रतन फैंसी स्टोर के संचालक द्वारा दुकान में नौकरों से तथा मालिक द्वारा स्वयं दुकान में आना-जाना किया जा रहा था। जिसके चलते दुकान सील करने की कार्रवाई की गई है।
