कांकेर/नारायणपुर. छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होना है. इसमें बस्तर की सभी 12 सीटें शामिल हैं. वहीं मतदान से एक दिन पहले नक्सलियों ने नारायणपुर जिले में आईईडी ब्लास्ट किया है, जिससे एक जवान घायल हुआ है, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. वहीं कांकेर जिले में भी आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल हुआ है. हालांकि अधिकारियों पुष्टि नहीं हुई है.मिली जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में आईटीबीपी 53 के जवान सर्चिंग पर निकले थे. इस दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया, जिसमें आईटीबीपी 53 का एक जवान घायल हो गया. घायल जवान को जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा.वहीं कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना के रेंगावाही में भी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया, जिसे एक जवान घायल हुआ है. रेंगावाही धान खरीदी केंद्र के पास पुलिया में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है, जिसकी चपेट में सर्चिंग पर निकले जवान आया. घायल जवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है. हालांकि आईईडी ब्लास्ट होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 7 बजे से इन विधानसभा में शुरू होगा मतदानपहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से दस विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुई. जो दोपहर तीन बजे तक चलेगा. जिसमें मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे. इन क्षेत्रों में 8 बजे से शुरू होगी वोटिंगपहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में दस विधानसभा क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. इनमें पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा सीट शामिल हैं. जानिए किस विधानसभा से कितने प्रत्याशीराज्य में प्रथम चरण में मतदान वाले अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13, भानुप्रतापपुर में 14, कांकेर में 9, केशकाल में 10, कोंडागांव में 8, नारायणपुर में 9, बस्तर में 8, जगदलपुर में 11, चित्रकोट में 7, दंतेवाड़ा में 7, बीजापुर में 8 , कोंटा में 8, खैरागढ़ में 11, डोंगरगढ़ में 10, राजनांदगांव में 29, डोंगरगांव में 12, खुज्जी में 10, मोहला-मानपुर में 9, कवर्धा में 16 और पंडरिया में 14 उम्मीदवार हैं.
