राजनांदगांव उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आगमन संस्कारधानी में हुआ। इस अवसर पर गायत्री विद्यापीठ के सांस्कृतिक प्रभारी एवं हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष श्री हरीश गांधी जी ने गुरूदेव पं.श्रीराम शर्मा आचार्य जी के साहित्य षि चिंतन के सानिध्य में भेंट किये और उनसे शांतिकुंज हरिद्वार आने का आग्रह किया और राजनांदगांव गायत्री परिवार के द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दिये।श्री हरीश गांधी जी ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने मत का उपयोग करें और जो हिन्दुओं के हित की बात करें और मोदी जी, योगी जी जैसे तपस्वी लोगों के मार्गदर्शन में यह राष्ट्र उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है तो छत्तीसगढ़ में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने। क्योंकि 2024 में निश्चित है नरेन्द्र मोदी जी इस देश के पुन: प्रधानमंत्री बनेंगे। डबल इंजन की सरकार रहने से प्रदेश का चौमुखी विकास होगा जो 5 सालों में विकास कार्यों का ग्रहण लगा है, खासकर राजनांदगांव जिले में वो ग्रहण दूर होगा। अधिक से अधिक लोग भारतीय जनता पार्टी के कमल निशान पर बटन दबाकर सभी प्रत्याशियों को विजयी बनावें। पहले मतदान फिर जलपान फिर दुकान। ये नारे को लेकर हम सभी कल सुबह मतदान करने के लिए पहुंचे। यह जानकारी हिन्दू जागरण मंच के जिला महामंत्री विजय मानिकपुरी जी ने दिया।
