रायपुर 27 जुलाई । छत्तीसगढ़ में आज मिले 245 कोरोना मरीज की पहचान की गई है जिसमे सर्वाधिक रायपुर से 88, बिलासपुर 50, दुर्ग 49, राजनांदगांव से 18, बलौदाबाजार से 14, महासमुंद से 05, बेमेतरा व कबीरधाम से 04 -04, गरियाबंद,जांजगीर – चाम्पा, कोरिया, बास्टर व कांकेर से 02 – 02, रायगढ़, बालोद व सरगुजा से 01 – 01 मिले है ।
वही आज 2 संक्रमितों की मौत भी हुई। अब तक 45 लोगों की हुई मौत। कुल एक्टिव केस 2646 प्रदेश में है । आज 228 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए।
राजनांदगांव जिले में आज कोरोना संक्रमित 18 नए मरीज की पहचान की गई है जिसमे डोगरगढ 3, कोहका ITBP 4, सोमनी ITBP 1, अंबागढ चौकी के 2 , छुरिया ITBP 6, शहर के अनुपम नगर से 2 सभी पेशेंटों को इलाज के लिए कोविड19 हास्पीटल मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री राजनांदगाँव में भर्ती किया गया है। वही आज 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो रहे है जिसमे 5 चौकी, 3 डोंगरगढ़, 2 मानपुर, 7 सोमनी, 3 राजनांदगांव इसकी पुष्टि cmho डॉ मिथलेश चौधरी ने की है।

