रायपुर। राजधानी में लॉकडाउन 6 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। जिन जिलों में लॉकडाउन लगा हुआ है, वहां भी स्थिति के हिसाब से फैसले लेने का अधिकार कलेक्टर को दिया गया है। जिन जिलों में लॉकडाउन की स्थिति नहीं है, वहां भी मौजूदा स्थिति के हिसाब से कलेक्टर को ही फैसला लेना है। आज सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद सरकार ने इसका ऐलान किया है। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया से बातचीत करते हुए इसकी जानकारी दी है।बता दें राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज पूरे राज्य में बडी संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। इसके मद्देनजर लॉकडाउन को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके पहले बीते 22 जुलाई से राज्य में राजधानी रायपुर सहित कई जिला मुख्यालयों में दोबारा लॉकडाउन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस दौरान एक सप्ताह का लॉकडाउन लागू किया गया था, जिसकी समयावधि मंगलवार को पूरी हो रही है। अब छत्तीसगढ़ सरकार ने राजधानी में लॉकडाउन 6 अगस्त तक बढ़ा दिया है।फिलहाल राज्य के कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश में लॉकडाउन की स्थिति है। हालात को देखते हुए पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि यह लॉकडाउन की तिथि बढ़ाई जा सकती है।रायपुर सहित 15 जिलों में है अभी लॉकडाउनफिलहाल रायपुर में 28 जुलाई तक लॉकडाउन किया गया था। इसके साथ ही बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़ के सारंगढ़, दंतेवाड़ा समेत राज्य के 15 जिलों में लॉकडाउन है। कुछ जिलों में दुकानें खुली रखने की छूट नियत समय तक दी गई है। प्रशासन की टीम लगातार निगरानी कर रही और नियमों के उल्लंघन पर लोगों से जुर्माना वसूल रही है।रायपुर में जीएसटी कार्यालय बंद किया गयाजीएसटी कार्यालय रायपुर सर्किल-4 में 20 जुलाई को पॉजिटिव मिला था। संक्रमित मिला कर्मचारी करीब एक सप्ताह से होम क्वारैंटाइन में थे और दफ्तर नहीं आ रहे थे। वहीं संपर्क में आए 7 व्यक्तियों का टेस्ट कराया गया है। इसके बाद विभिन्न सर्किल कार्यालयों में अन्य 5 संक्रमित पाए गए। इसके बाद दफ्तर को बंद कर दिया गया है।रायपुर में 3 दिन में 600 के करीब मरीजरायपुर में ही 3 दिनों के अंदर 600 के करीब मरीज आ चुके हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण का हॉट स्पॉट बन चुके रायपुर में मरीजों की संख्या 2187 पहुंच गई है। इसमें से 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1252 एक्टिव केस हैं। अस्पतालों में बेड लगभग फुल हो चुके हैं। इसके बाद प्राइवेट अस्पताल एमएमआई, नया रायपुर स्थित बालको को भी उपचार की अनुमति दी गई है। वहीं ईएसआईसी को निजी रूप से सौंपा गया है।प्रदेश में संक्रमण का आंकड़ा साढ़े सात हजार से ज्यादाछत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। प्रदेश में संक्रमित मरीज 7613 हो चुके हैं। इनमें से 43 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि एक्टिव केस 2626 पहुंच गए हैं। हालांकि 4944 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है।
