राजनांदगांव:- पंजी गोवा में चल रही ३७ वीं सिनियर नेशनल गेम्स महिला पुरूष भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) स्पर्धा में छ.ग. राज्य राजनांदगांव जिला जय भवानी व्यायाम शाला के दो वेटलिफ्टर खिलाड़ी कुमारी ज्ञानेश्वरी यादव, व जगदीश विश्वकर्मा को मेंडल मिला जिसमें कुमारी ज्ञानेश्वरी यादव जो कि, छ.ग. पुलिस में ए.एस.आई के पद कार्यरत है व इण्डिया कैम्प पटियाला में अभ्यासरत् कुमारी ज्ञानेश्वरी यादव ने ४९ किलो.ग्राम समूह में ८० कि.ग्राम स्नैच व ९७ किलो ग्राम क्लिनजर्क कुल वजन १७७ किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेंडल पर अपना पर दर्ज की और छ.ग. की पहली महिला वेटलिफ्टर पदक विजेता महिला खिलाड़ी बन गई। ज्ञानेश्वरी यादव पूर्व में भी राष्ट्रीय अन्र्तराष्ट्रीय पदक विजेता बन गई है वही जगदीश विश्वकर्मा ९७ किलोग्राम वर्ग समूह में १४७ किलोग्राम स्नैच व १८६ किलोग्राम क्लिनजर्क कुल वजन ३३३ किलोग्राम वजन उठाकर सिलवर मेंडल पर अपना कब्जा जमाया।

जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष एवं जय भवानी व्यायाम शाला के संचालक श्री अमित आजमानी जी ने बताया कि, ये दोनों वेटलिफ्टर खिलाड़ी गोवा में चल रही नेशनल गेम्स में छ.ग. का प्रतिनिधित्व किया उन्होने ने बताया कि वे दोनों वेटलिफ्टर खिलाड़ी कुमारी ज्ञानेश्वरी यादव व जगदीश विश्वकर्मा शुरू से मेहनती एवं होनहार खिलाड़ी है व जय भवानी व्यायाम शाला व जिला छ.ग. की शान है। दोनों खिलाड़ी राज्य व देश को कई पदक दिला चुके है, जगदीश विश्वकर्मा अभी वर्तमान में आर्मी कैम्प पुणे में अभ्यासरत् व आर्मी में मेंजर के पद पर कार्यरत् है। आजमानी जी ने बताया कि, जय भवानी व्यायाम शाला के दोनों शान वेटलिफ्टर को राज्य सरकार द्वारा कई सम्मान मिल चुके है, अवार्ड भी मिल चूका है, इन दोनों वेटलिफ्टर खिलाडियों के मेंडल लेने पर उनकी उपलब्धी पर भारोत्तोलन संघ के संरक्षक अजय श्रीवास्तव डोमन महोबिया, जितू मूदलियार, नीलू शर्मा, अध्यक्ष अमित आजमानी, सचिव अशोक श्रीवास, कोषाध्यक्ष बसंत मैगी, जय भवानी व्यायाम शाला के सचिव शेख वसीम, सहसचिव नीरज शुक्ला, उपाध्यक्ष दीपक ठाकुर, मनोज यादव, चोवाराम सोनकर, आकाश सोनी, सह सचिव, तामेश्वर बंजारे, अंकुश आजमानी, नाहिद अख्तर, नारायण लोहार, रितेश घरड़े, प्रशिक्षक एन.आई.एस.कोच अजय लोहार, व्यायाम शाला के कोषाध्यक्ष विवेक रंजन सोनी, व्यायाम शाला व संघ के वरिष्ठ सदस्य दाऊद खान, रामा यादव, अजय कुलदीप, नितिन शर्मा, गणेश साहू, रवि गुप्ता, नोमेन्द्र यादव, जग्गू ठाकुर, दीपक सोनी, गौकरण सोनकर, श्रीमती सरला साहू, कुमारी कोमल गुप्ता, मजहर खान आदि सदस्यों ने बधाई प्रेषित किये है। यह जानकारी जिला भारोत्तालन संघ के सचिव अशोक श्रीवास ने दी।
