मध्यप्रदेश पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने राज्य शासन द्वारा उनका इस्तीफा मंजूर किए जाने के बाद मंगलवार देर रात चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। इंटरनेट मीडिया पर निशा बांगरे ने अपने समर्थकों को एक संदेश दिया, जिसमें उन्होंने लिखा- मैं चुनाव लड़ूंगी। बुधवार, गुरुवार या शुक्रवार को नामांकन दाखिल करूंगी। लड़े हैं जीते हैं, लड़ेंगे जीतेंगे।कांग्रेस बदल सकती है प्रत्याशीगौरतलब है कि निशा बांगरे बैतूल की आमला सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थीं। राज्य शासन द्वारा उनके त्यागपत्र पर फैसले में देरी को देखते हुए पार्टी ने मनोज मालवे को प्रत्याशी घोषित कर दिया। संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस अब आमला सीट पर अपना प्रत्याशी बदल सकती है
