राजनांदगांव- ऐसे समय मे जब कोरोना महामारी के कारण राज्य के सभी स्कूल अनिश्चितकाल के लिए बंद है। तब बच्चो और टीचर्स को सुरक्षित घर मे रहते हुए पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग पढ़ई तुंहर दुआर जैसी महत्वपूर्ण योजना ले कर आई। यह योजना डिजिटल पढ़ाई के दुनिया मे एक क्रांतिकारी कदम साबित हो रहा है। छोटे छोटे गांव के बच्चे और पालक डिजिटल क्रांति से जुड़ रहे है। इस संबंध में मोहला के मीडिया प्रभारी शेख अफ़ज़ल ने बताया कि पढ़ई तुंहर दुआर को लोकप्रिय और टीचर्स, बच्चो की सहभागिता बढ़ाने के मकसद से स्कूल शिक्षा विभाग ने वेबसाइट में हमारे नायक का ब्लॉग चालू किया। हमारे नायक में पुरे राज्य से ऐसे बच्चों और टीचर्स की कहानी आती है जिन्होंने पढ़ई तुंहर दुआर में बहुत अच्छी सहभागिता निभाई और अपनी एक अलग पहचान बनाया हो। राजनांदगांव जिले से अब तक मोहला ब्लॉक से शिक्षक राजकुमार यादव, चौकी ब्लॉक से शिक्षक रूपेश तिवारी और डोंगरगढ़ ब्लॉक से छात्रा कुमारी गुनीता साहू ने हमारे नायक में जगह बना कर राजनांदगांव जिले का मान पूरे राज्य में बढ़ाया है। मोहला ब्लॉक के प्राथमिक शाला सोमाटोला के शिक्षक राजकुमार यादव को जिले में सबसे ज्यादा ऑनलाइन क्लास लेने वाले शिक्षक संवर्ग में हमारे नायक में जगह मिला। राजकुमार यादव वही शिक्षक है जिन्होंने सबसे पहले स्मार्ट शाला की शुरूआत किये और समुदाय की मदद से स्कूल में टेलीविज़न और कंप्यूटर लगा कर बच्चो को डिजिटल दुनिया से जोड़ने का काम किये।राजकुमार यादव वर्तमान में मोहला ब्लॉक मीडिया टीम के प्रमुख होने के नाते पढ़ई तुंहर दुआर योजना से सभी को जोड़ने और प्रचार प्रसार का काम कर रहे है।इसी तरह चौकी ब्लॉक के हायर सेकेंडरी स्कूल सिंघाभेड़ी में कार्यरत व्याख्याता रूपेश तिवारी को पूरे जिले में सबसे ज्यादा 802 कंटेंट अपलोड करने वाले शिक्षक संवर्ग में हमारे नायक में जगह बनाने में कामयाब रहे।रूपेश तिवारी नियमित रूप से ऑनलाइन क्लास ले कर बच्चो को घर बैठे सुरक्षित रूप से पढ़ाई से जोड़ रहे है। रूपेश तिवारी वर्तमान में पढ़ई तुंहर दुआर के चौकी ब्लॉक में सहायक नोडल की भूमिका में इस योजना को कामयाब बनाने की दिशा में प्रयास कर रहे है। इसी कड़ी में डोंगरगढ़ ब्लॉक के हायर सेकेंडरी स्कूल चारभाटा में अध्यनरत छात्रा कुमारी गुनीता साहू ने सबसे ज्यादा ऑनलाइन सामग्री का अवलोकन करने वाले छात्र संवर्ग में हमारे नायक में स्थान बनाने में कामयाब रही।कुमारी गुनीता साहू अब तक 3782 ऑनलाइन सामग्री का अवलोकन कर चुकी है जो अपने आप मे एक रिकॉर्ड है। इस तरह राजनांदगांव जिले से दो शिक्षक और एक छात्रा को हमारे नायक में जगह मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी हेतराम सोम, जिला मिशन समन्वयक भूपेश साहू, एपीसी और जिला मीडिया प्रभारी सतीश ब्यौहरे, एपीसी रफीक अंसारी और जिले के सभी अधिकारी , कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त किया है और सभी हमारे नायको को बधाई दिया है। हमारे नायको का भी यही संदेश है कि जिले के सभी टीचर्स और छात्र पढ़ई तुंहर दुआर में अपनी अधिक से अधिक सहभागिता निभाए और इस योजना को कामयाब बनाए ताकि राजनांदगांव जिले से ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों और छात्रों को हमारे नायक में जगह मिल सके। इस तरह से हम कह सकते है कि हमारे नायक में जगह बना कर छात्रा और दो शिक्षकों ने राजनादगांव जिले का नाम पुरे राज्य में रौशन किया है।
