दन्तेवाड़ा- कृषि विज्ञान केन्द्र दन्तेवाड़ा द्वारा संचालित बॉयोटेक किसान हब परियोजना के तहत् दंतेवाड़ा जिले में धान कि बॉयोफोर्टिफाइड किस्म जिंको राइस एम. एस. का 20 हेक्टेयर में प्रदर्शन लगाया गया है। इस परियोजना के तहत् ग्राम झोडि़याबाडम, घोटपाल, रोंजे, समलूर, बारसूर, कटुलनार, गुमडा़, हारम, हॉऊरनार, कारली, पालनार, बर्रेम, कासोली, हिड़पाल, कवलनार तथा मटेनार के किसानों के यहां प्रदर्शन लगाया गया है। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ. नारायण साहू के द्वारा बताया गया कि किसान भाईयों को कतार बोनी एवं कतार विधि से रोपा लगाने कि सलाह दिया गया तथा किसान भाई इस परियोजना से जुडे़ हैं उनको खरपतवार प्रबंधन हेतु पेट्रोल से चलने वाली पावर विडर दी जायेगी। इस परियोजना के सह-अनवेषक श्री डिप्रोशन बंजारा ने बताया कि छिड़काव विधि से बुआई करने पर 100-110 किग्रा, कतार विधि से बुआई करने पर 60-80 किग्रा तथा रोपा कतार विधि से बुआई करने पर 40-50 किग्रा बीज प्रति हेक्टेयर कि आवश्यकता होती है। रोपा कतार विधि अपनाने से किसान भाईयों को 20-40 प्रतिशत बीज कि लागत में कमी आती है। साथ ही कर्षण क्रिया करने में भी आसानी होती हैं एवं फसल भी 5-10 दिन पहले पक कर तैयार हो जाती है।
