रायपुर-राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान और सदस्य नितिन पोटाई ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के निवास कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। डॉ. टेकाम सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने दोनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉ. टेकाम ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आप पूरी ऊर्जा और कर्तव्यनिष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
इस अवसर पर उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक शिशुपाल सोरी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग डॉ. किरणमयी नायक सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
