– ऑब्जर्वर से मिलकर कर सकते हैं, शिकायत
– फोन नम्बर पर भी दे सकते हैं, सूचना
मोहला 21 अक्टूबर 2023। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 78 के लिये भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर श्री शकील अहमद (आईएएस) पुलिस ऑब्जर्वर श्री विनोद कुमार (आईपीएस) व व्यय ऑब्जर्वर श्री विगनेश सक्थीवेल, (आईआरएस) निर्वाचन गतिविधियों पर नजर रखने, पर्यवेक्षण करने के लिए पहुंच चुके हैं। तीनो ऑब्जर्वर मानपुर रेस्ट हाऊस में ठहरे हुए है।
जनरल ऑब्जर्वर श्री शकील अहमद (आईएएस) का मोबाईल नंबर 7587016482, 6264692133 है। पुलिस ऑब्जर्वर श्री विनोद कुमार (आईपीएस) का मोबाईल नंबर 7587076483, 9770382778 है। व्यय ऑब्जर्वर श्री विगनेश सक्थीवेल, (आईआरएस) का मोबाईल नंबर 7578016484, 6265987998 है। ऑब्जर्वर गण विधानसभा अंतर्गत निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने के लिए निर्वाचन गतिविधियों पर नजर रखेंगे। वे निर्वाचन संबंधी कार्यों का पर्यवेक्षण करेगें। निर्वाचन संबंधी किसी प्रकार की शिकायत होने पर दिये गये मोबाईल नंबर पर शिकायक कर सकतें हैं।
तीनो ऑब्जर्वर से मिलने के लिए समय निर्धारित किया गया है। इसके अनुसार पुलिस ऑब्जर्वर श्री विनोद कुमार से पोलिस कैंप ऑफिस मानपुर में सोमवार से शनिवार को सुबह 10 से 11 बजे बजे व शाम 5 से 7 बजे तक मिल सकते हैं। इसी तरह जनरल ऑब्जर्वर श्री शकील अहमद से सोमवार से शनिवार को मानपुर रेस्ट हाउस में सुबह 10 से 12 बजे तक एवं व्यय ऑब्जर्वर श्री विगनेश सक्थीवेल से मानपुर रेस्ट हाउस में सोमवार से शनिवार को सुबह 10 से 12 बजे तक मिल सकते है। किसी प्रकार की कोई शिकायत के लिए कोई भी नागरिकगण उक्त निर्धारित तिथि व समय पर मिल सकते हैं।
क्रमांक 65 – प्रभाकर —————————–
विधानसभा आम निर्वाचन 2023
– नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई
– इंडियन नेशनल कांग्रेस से हरिचंद ठाकुर का नामांकन निरस्त
मोहला 21 अक्टूबर 2023। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 78 मोहला-मानपुर के अंतर्गत अभ्यर्थियों के द्वारा दाखिल किया गया नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं जनरल ऑब्जर्वर श्री शकील अहमद की उपस्थिती में रिटर्निग ऑफिसर श्री हेमेन्द्र भुआर्य द्वारा किया गया। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा में एक अभ्यर्थी इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री हरिचंद ठाकुर का नाम निर्देशन पत्र निरस्त किया गया है।
शेष सभी दस अभ्यर्थी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री इंन्द्रशाह मंडावी, भारतीय जनता पार्टी से श्री संजीव शाह, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से श्री नागेश पुराम, गोड़वाना गणतंत्र पार्टी से श्री राजेन्द्र कुमार उसारे, अम्बेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया से श्री सिया राम नुरेटी, हमर राज पार्टी से श्री युवराज नेताम, फारवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी से श्री हेम लाल दर्रो, निर्दलीय से श्री बीरेन्द्र कुमार मसिया, निर्दलीय से श्री ब्रम्हा राम मंडावी, निर्दलीय से श्री राम फल पाटिल, द्वारा दाखिल किया गया नाम निर्देशन पत्र स्वीकृत किया गया है।

