राजनांदगांव 25 जुलाई. प्रदेश में कोरोना का आकडा लगातार बढने के साथ साथ शहर एवं जिले में भी मरीज मिलते जा रहा है . राजनांदगांव जिले में लॉकडॉउन के दूसरे दिन कोरोना के 18 मरीज मिले है वही पहले दिन 28 मरीज मिले थे.
आज दिन में कोरोना पाॅजिटिव 11 केस मिले थे वही शाम में 7 कोरोना स्ंक्रमित मिले जिसे मिलाकर आज कुल 18 मरीज की पहचान की गई है . जिसमें से ITBP जवान 15 चौकी और 3 कोहका से मिले है. वही आज 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की उपचार के बाद आज रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है जिसमें बजरंगपुर नवागांव के एक एवं दूसरा मरीज राजनांदगांव का है.
