राजनांदगाव, 25 जुलाई। छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले अब डराने वाली स्थिति में पहुंच गए हैं। प्रदेश में पुलिसकर्मियों और जवानों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सिपाहियों और बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ जवानों से होता हुआ अब उच्चाधिकारियों तक पहुंच चुका है। कुछ दिन पहले एक डीआईजी पॉजिटिव मिले थे। अब रायपुर में एक एडीजी का परिवार संक्रमित है। उनकी पत्नी और बेटी पॉजिटिव मिली है। वही राजनांदगांव शहर एवं जिले में कोरोना संक्रमित मरीज के केस बढ़ते ही जा रहे है।
आज फिर ITBP से 11 पॉजिटिव मरीज मिले है। वही आज 2 मरीज डिस्चार्ज हए है जिसमे एक बजरंगपुर नवागांव से और दूसरा राजनांदगाव से है।
