Home छत्तीसगढ़ बीजापुर : हत्या करने वाले 2 नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर : हत्या करने वाले 2 नक्सली गिरफ्तार

13

सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सहायक आरक्षक की हत्या में शामिल दो नक्सलियों को पकड़ा है, वहीं जगरगुंडा एरिया कमेटी के अंतर्गत डीएकेएमएस सदस्य ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान मंगलवार को कुटरू थाना व डीआरजी की संयुक्त पार्टी तेलीपेंटा व पाताकुटरू की तरफ निकली थी। अभियान के दौरान पाताकुटरू से 2 नक्सली मिलिशिया सदस्य मनोज हेमला (25) पाताकुटरू व सुखराम यादव (28) पाताकुटरू जिला बीजापुर को पकड़ा गया।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गये नक्सली 20 जून 2023 को सहायक आरक्षक संजय बेडजा की हत्या करने की घटना में शामिल थे। पकड़े गए दोनों नक्सलियों के विरुद्ध कुटरू थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद बुधवार को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया।

वहीं दूसरी तरफ जगरगुंडा एरिया कमेटी के अंतर्गत डीएकेएमएस सदस्य देवा तामो उम्र 32 निवासी बेदरे तामोपारा थाना जगरगुंडा जिला सुकमा ने बुधवार को बीजापुर पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्र्णेय व अन्य पुलिस अफसरों के समक्ष नक्सलियों की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार, उपेक्षा व प्रताडऩा से तंग आकर व छग शासन की पुनर्वास व आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर दिया। समर्पण करने पर उन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण व पुर्नवास नीति के तहत 25000 रुपये नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।

Previous articleप्रदेश के सरकारी महकमें कॉल बिफोर यू डिग एप का उपयोग करेंगे, खुदाई के नुकसान से बचाएगा
Next articleUP : रोंगटे खड़े करने वाली तस्वीर: मासूम की मौत का पिता को न हुआ यकीन, मुंह से ही देने लगा सांस