Home छत्तीसगढ़ CG : एमआईजी, एलआईजी एवं ईडब्ल्यूएस भवनों के लिए पंजीयन प्रारंभ …

CG : एमआईजी, एलआईजी एवं ईडब्ल्यूएस भवनों के लिए पंजीयन प्रारंभ …

3

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा अटल विहार योजना के तहत राजनांदगांव शहर के आशा नगर में सर्व सुविधायुक्त कालोनी विकसित की गई है। यह कॉलोनी शहर के रेवाडीह नेशलन हाईवे जीई रोड़ से मात्र 300 मीटर की दूरी, मां पाताल भैरवी मंदिर से मात्र 700 मीटर की दूरी पर स्थित है। यहां से नया बस स्टैण्ड ढाई किलोमीटर और रेलवे स्टेशन 3.50 किलोमीटर। की दूरी पर स्थित है। कॉलोनी में बच्चों के लिए प्लेग्राउण्ड, गार्डन, स्टिल्ट पार्किंग, लिफ्ट, चौड़ी सड़क सहित अन्य सुविधाएं है। साथ ही बाउंड्रीवॉल, सीसीटीवी और गार्ड रूम से पूर्णतया सुरक्षित है।

अटल विहार योजना के तहत राजनांदगांव शहर के आशा नगर में 1.57 एकड़ भूमि पर विभिन्न आय वर्गों के लिए मकान बनाया जाएगा। जिसमें एमआईजी भवन 32 नग, एलआईजी भवन 48 नग, एवं ईडब्ल्यूएस भवन 16 नग बनाया जायेगा। जिसके तहत एमआईजी भवन (2-बीएचके) जिनकी कुर्सी क्षेत्रफल 800.32 वर्गफीट एवं राशि 22.30 लाख रूपए है।

हितग्राही 2.30 लाख रूपए में पंजीयन कर सकते है। जिसमें 1112 फीट का दो बेडरूम एक में बॉलकनी अटैच, 1218 फीट का हॉल, 810 फीट का किचन, दो टायलेट-बाथ अटैच एवं कॉमन रहेगा। एलआईजी भवन (2-बीएचके) जिनकी कुर्सी क्षेत्रफल 622.24 वर्गफीट एवं राशि 17.40 लाख रूपए है। 3 से 6 लाख रूपए तक आय वर्ग के हितग्राही 50 हजार रूपए में पंजीयन कर सकते है।

जिसमें दो बेडरूम 1011 फीट में बालकनी अटैच, हॉल 1015 फीट, किचन 78 फीट अटैच वॉस ऐरिया एवं टायलेट-बाथ एवं ईडब्ल्यूएस भवन (1-बीएचके) जिनकी कुर्सी क्षेत्रफल 405 वर्गफीट एवं राशि 9.50 लाख रूपए है। 3 लाख से कम आय वर्ग के हितग्राही मात्र 25 हजार रूपए में पंजीयन करा सकते है। जिसमें बेडरूम 1039.50 फीट बालकनी अटैच, हॉल 1139.50 फीट, किचन 636 फीट अटैच वॉस ऐरिया एवं टायलेट-बाथ रहेगा।

योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल की वेबसाईट www.cghb.gov.in से पंजीयन कर सकते है। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल संभाग राजनांदगांव जीई रोड नया बस स्टैण्ड व्यवसायिक परिसर प्रथम तल राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।

Previous articleCG : वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय कार्य : महापौर …
Next articleCG : एलआईजी (जी+3) प्रकोष्ठ भवनों के लिए पंजीयन प्रारंभ …