आकांक्षी विकासखण्ड योजना के तहत आज गौरेला विकासखंड के महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) पतरकोनी के प्रशिक्षण केन्द्र मे समृद्धि दिवस का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया के निर्देशानुसार परियोजना निदेशक जिला पंचायत (डीआरडीए) श्री कौशल प्रसाद तेंदुलकर के मार्गदर्शन में आयोजित समृद्धि दिवस में समूह निर्मित उत्पादो, आजीविका संवर्धन के तहत सामुदायिक कैडरो और समूह की दीदियों ने सफलता कहानी एवम अपना अनुभव साझा किया। आजीविका गतिविधियों को चार्ट पेपर में उकेर कर प्रदर्शित किया गया। लोक गायिका मेनका राठौर ने बिहान समूह गीत प्रस्तुत किया। वित्तिय समावेशन, बीमा, बैंक लोन, डिजिटल मार्केटिंग और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर विस्तृत चर्चा किए गए। इस आयोजन में जिला पंचायत से दुर्गा शंकर सोनी, जनपद गौरेला से दिनेश सिंह दाऊ, चन्द्र कला राज, सरपंच श्रीमती कौशल्या ओट्टी, अंजनी यादव, सोहन लाल, पीआरपी, कलस्टर संगठन पदाधिकारी, एफएल सीआरपी, आरबीके, सक्रिय महिला, कृषि सखी, पशु सखी, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, गणमान्य नागरिक, समूह की सदस्य एवम सभी कैडर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मेघा काशीपुरी द्वारा किया गया।






