राजनांदगांव | वित्तमंत्री ओपी चौधरी द्वारा सदन में पेश किए गए 2026-27 के बजट संकल्प को लेकर पार्षद एवं शिक्षा विभाग के चेयरमैन आलोक श्रोती ने इसे प्रदेश के विकास को बल देने वाला युवाओं का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट न केवल प्रदेश की तरक्की और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा बल्कि युवाओं के लिए भी इस बजट में कई प्रावधान किए गए हैं ।







