रेवाडीह स्थित होटल राज इंपीरियल में सोमवार की रात पुलिस की दबिश में 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। यहां से साढ़े छह लाख रुपए नकद बरामद किया गया था। आरोपियों को मुचलके पर रिहा तो कर दिया गया लेकिन लॉकडाउन की अवधि में बंद होटल में जुआ का संचालन अब मालिक को महंगा पड़ेगा। पुलिस ने रात में ही होटल के मैनेजर नेवई जिला दुर्ग निवासी श्रीकांत बांधे के खिलाफ भी जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

राजनांदगांव। सोमवार को साढे छह लाख रूपये के साथ रेवाडीह स्थित थ्री स्टार होटल राज इंपीरियल में 13 जुआरी पकड़े गए थे। पुलिस ने होटल के मैनेजर श्रीकांत बंधे और मालिक गुरुजोन सिंह पर भी जुआं खिलाने का मामला दर्ज किया है। होटल की आड़ में जुआं खिलाने ौर दो युवतियों को संदिग्ध रूप से रखने वाले वाले मालिक की एक और करतूत को पुलिस ने उजागर किया है। पुलिस का कहना है है कि होटल परिसर में दर्जनभर से अधिक कैमरे लगे हुए हैं लेकिन जुआं पकड़ने गई पुलिस को सारे सीसीटीवी कैमरे बंद मिले हैं। यानी गैरकाूनी कामों को छिपाने कैमरे बंद कर दिए गए थे। पुलिस ने संचालक को नोटिस देकर होटल के कैमरों को बंद रखने का कारण मांगा है। शुक्रवार की शाम तक होटल मालिक को जवाब देना है। यदि संतुष्टजनक कारण नही दिया जाता है तो कार्रवाई निश्चित बतायी जा रही है।होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया है कि पहले कैमरा चालु ही रहता था लेकिन सप्ताहभर पहले से उसे बंद किया गया? है। पुलिस भी कैमरों की जांच करने में लगी हुई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि थ्री स्टार होटल में सीसी कैमरों को आखिर क्यों बंद किया गया? कोरोना काल में जुआरियों को एक-एककर एक ही कमरे में कैसे इंट्री दी गई?
आज शाम तक देना है जवाब
लॉकडाउन में होटल खोलने, होटल में जुआरियों का डेरा होने और बिना सूचना दिए होटल में असम की युवतियों को कमरा देने के मामले में होटल मालिक पूरी तरह से घिर गया है। पुलिस ने तीन दिनों के भीतर मालिक से जवाब मांगा था? कि जिस होटल में जुआं खेलते 13 लोगों को पकड़ा गया हैं? उसे किसके नाम से अलॉट किया गया था? होटल में जो महिलाएं मिली हैं? वह कौन हैं? सीसीटीवी कैमरा क्यों बंद करवाया गया था। इन सभी सवालों के जवाब होटल संचालक को शुक्रवार शाम तक दिया जाना है।
मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। होटल मालिक गुरजोत सिंह भाटिया को कार्यालय से नोटिस भी जारी की गई है। नोटिस प्राप्ति के तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया मांगा था? पुलिस ने पूछा है कि लॉकडाउन की इस अवधि में बंद पड़े होटल में जुआ कैसे चल रहा था। साथ ही सीसीटीवी कैमरे बंद क्यों कर रखे गए हैं। दो युवतियां जो असम की हैं, उनकी जानकारी क्या स्वास्थ्य विभाग को दी गई थी। इसके अलावा बंद होटल में इतनी संख्या में जुआरियों को कमरा कैसे दे दिया गया। होटल के रजिस्टर में क्या इसकी इंट्री की गई है। ये सारी जानकारी मांगी है।
