राजनांदगांंव । छ.ग. सरकार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने एवं गौमाता का संरक्षण सहित पशु पालकों को लाभ पहुचाने के लिए लागू की गई गोधन न्याय योजना के अंतर्गत जिला कांंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी खैरागढ़ ब्लॉक के ग्राम खपरीकलार के गौठान में पहुचकर गोधन न्याय योजना का शुभारंभ कर कम्पोस्ट खाद निर्माण के लिए चल रहे कार्य का निरीक्षण करते पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण एवं उपस्थित ग्रामीण जनों को नि:शुल्क औषधि पौधों का वितरण किया।

शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की विकास शील सोच से लागू इस योजना से गांवों में पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए गौठान का निर्माण किया गया है और इन गौठानों को ग्रामीणों के अजीविका केन्द्र ग्रुप में विकसित करने किसानों ग्रामीणों एवं पशुपालकों से गौठान समितियों द्वारा दो रूपया प्रतिकिलो की दर से गोबर की खरीदी की जाकर वहां वर्मी क म्पोस्ट जैविक खाद तैयार कर उसे 8 रूपया प्रतिकिलो की दर से सरकार खरीदेगी साथ ही खरीदे गये गोबर से अन्य सामग्री भी तैयार की जाकर एक आय का श्रोत गांव मे ही तैयार की जाने की योजना है।
गोधन न्याय योजना से जैविक खाद की उपयोग को बढ़ावा मिलेगी रसायनिक खाद का उपयोग कम होगा जैविक खाद से उत्पन्न खाद सामग्री हमारे तन के लिए लाभदायक है वहीं गाय एवं पशुओं से आय के साधन के रूप में गोबर प्राप्त होगा तो उनके प्रति हमारे मन में और भी श्रद्धा बढ़ेगी और गोबर से प्राप्त धन सपरिवार के लिए फायदा कारक होगा। सरकार की इस योजना को एतिहासिक बताते हुए कहा कि एक ओर जहां पशुधन से किसानों की आय में वृद्धि होगी वहीं दूसरी ओर जैविक खाद से फसल उत्पादन में बढ़ोतरी और फसल लागत में भी कमी आयेगी खरीदी के संबंध में जिला अध्यक्ष कोठारी ने बताया कि गोबर की बिक्री करने वाले प्रत्येेक पशु पालक व ग्रामीणों का कार्ड बनाया जायेगा व तिथिवार बिक्री की प्रविष्टी की जायेगी पशुपालकों को गोबर बिक्र ी की राशि दो रूपये प्रतिकिलो की दर से 15 दिनों के भीतर उनके खाते में जमा करने की योजना है जैविक खेती को बढ़ावा देने एवं पशुधन को सुरक्षित रखने की इस योजना से ग्रामीण जन जुड़े और अपने आय का श्रोत गांव में ही बना कर अपनी आर्थिक उन्नती क रे। प्रदेश सहित जिले में लागू की गई इस योजना का लाभ आम जनता को मिले एवं योजना का व्यापक प्रचार – प्रसार के लिए छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम के आदेशानूुसार एवं प्रदेश कांंगेस के महामंत्री एवं जिला कांग्रेस प्रभारी श्री पंकज शर्मा के निर्देशानुसार जिले के सभी ब्लॉको के लिए प्रभारी नियुक्त कर इस योजना से जनता को जोड़ कर व्यापक प्रचार प्रसार का कार्य भी किया गया है।ग्राम खपरीकलार में गोधन न्याय योजना शुभारंभ अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी निष्ठा पांडे, सी इ ओ जनपद खैरागढ़ रोशनी भगत टोप्पो, ब्लाक अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़, जिला कांग्रेस महामंत्री पंकज बांधव, जिला प्रवक्ता रूपेश दुबे, सचिव विपिन गोस्वामी ग्राम के सरपंच दलेश्वर जायसवाल, जनपद सदस्य हिमांचल राजपूत, दिनेश वर्मा, पूर्व जनपद सदस्य आकाशदीप सिंह, निलांबर वर्मा, युका अध्यक्ष प्रमोद साहू, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष दशमत जंघेल, प्रकाश जंघेल मोहन वर्मा, गोलू पाल, दयालू वर्मा,उत्तम जंघेल, मनीष संचेती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
