0 आम जनता ने कहा अबकी बार भाजपा सरकार
0 डोर टू डोर पहुंची भाजपा प्रत्याशी गीताघासी साहू राजनंदगांव जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी गीता घासी साहू गांव गांव पहुंचकर जनसंपर्क कर रही है। खुज्जी विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में गीता घासी साहू का आत्मीय स्वागत कर रहे हैं। टिकट मिलते ही भाजपा प्रत्याशी के द्वारा लगातार धुआंधार जनसंपर्क किया जा रहा है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने कहा कि अबकी बार बीजेपी के साथ, गीता घासी साहू ने कुमरदा मंडल के ग्राम रतनभाट, छिंदीबिहरी, करमरी, अरजकुंड, माटराखुज्जी , पथरानवागांव, तुमड़ीकसा ,राणा मटिया, चिखला मटिया में पहुंचकर मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया वहीं लोगों ने कहा और विश्वास दिलाया कि इस बार खुज्जी विधानसभा में गीता घासी साहू को भारी मतों से विजय बनाने का वादा किया। खुज्जी विधानसभा की जनता इस बार परिवर्तन चाहते हैं और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में हजारों की संख्या में लोग उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं।जनसम्पर्क के दौरन हिरेन्द्र साहू किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष, हिरदे राम देवांगन मंडल महामंत्री,दीनदयाल साहू, किसुन साहू , मूलचंद चौधरी, कपूर मांडवी,दुखु राम,माधो राम,छगन साहू,लता साहू,मीना देवांगन ,गीता बाई ,लक्ष्मण साहू ,शिवेंद्र साहू, विकास साहू, मूलचंद साहू, गौतम निषाद, मोजी राम, उर्वशी साहू, रुखमणी बाई, कपूर चंद ,द्वारिका साहू, भूषण साहू ,शैलेंद्र हिरवानी, दानेश्वर देवांगन, सुरेंद्र साहू, श्याम सिंह बघेल ,सोहनलाल साहू ,सुरेश पिस्दा,यल सिंह धनकर, रोहित अमिला ,संतराम देवांगन, मोजी राम, हेमंत, लता साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।

