राजनांदगांव, 23 जुलाई। राजनांदगांव जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 36 मरीजों को ठीक होने के उपरांत आज डिस्चार्ज किया जा रहा है। जिसकी पुष्टि सी एम एच ओ डॉ मिथलेश चौधरी ने की है।
इन मरीजों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इनका इलाज चल रहा था। जिसके बाद इनकी रिपोर्ट आज निगेटिव आने के बाद इन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है।
वहीं कल 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे और 4 मरीज डिस्चार्ज किए गए। आज इन क्षेत्रों के मरीज कोहका मानपुर 1, भोजाटोला मोहला 1, उरवाही मोहला 1, बंजारी मोहला 1, वहीं आई टी बी पी सोमनी के 31, सोमनी 1 डिस्चार्ज होगें।
जो राजनांदगांव जिले के लिए राहत भरी खबर है।
