0 भव्य आतिशबाजी के साथ यात्रा का जगह-जगह फुलमालाओं से हुआ अभिनंदन 0 सैकड़ों की संख्या में मोटर साइकिल, कार, ई-रिक्शा के साथ कांग्रेसी हुए शामिल 0 राजनांदगांव विधानसभा में निकली यात्रा में युवाओं, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही
राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आज 02 अक्टूबर को पूरे 90 विधानसभा क्षेत्र में एक दिवसीय कांग्रेस भरोसा यात्रा का आगाज किया गया। इसी तारत्मय में राजनांदगांव लोकसभा प्रभारी पूर्व सांसद पीआर खुंटे, विधानसभा प्रभारी बृजेश शर्मा तथा जिला अध्यक्षद्वय कुलबीर सिंह छाबड़ा, भागवत साहू तथा निगम मंडल आयोग के पदाधिकारियों महापौर तथा वरिष्ठ कांग्रेसजनों की अगुवाई में विधानसभा स्तरीय कांग्रेस भरोसा यात्रा निकाली गई।
जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि यात्रा से पूर्व कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी सभा आयोजित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी के निर्देशानुसार पूरे 90 विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस भरोसे की यात्रा निकाली गई। इसी तारतम्य में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू के कुशल नेतृत्व में जयस्तंभ चौक से भारत माता के जयघोष के साथ भरोसा यात्रा खुली जीप के साथ भारी संख्या में मोटर साइकिल, कार, ई-रिक्शा में सवार होकर निकली जो मानव मंदिर चौक पहंुचने पर भव्य आतिशबाजी के साथ यात्रा का स्वागत किया इसके बाद यात्रा सिनेमा लाइन होते हुए भारत माता चौक होते हुए गंज चौक से पुराने बस स्टैण्ड पहंुचकर पूज्य बापू महात्मा गांधी जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर यात्रा आगे बढ़ी। जो गौरीशंकर पेट्रोल पंप से इमाम चौक पर नुक्कड़ सभा आयोजित कर प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। तत्पश्चात यात्रा चिखली की ओर रवाना हुई जो चिखली चौक पर आमसभा आयोजित कर जुमलेबाजी भाजपा नेताओं पर तीखा प्रहार किया। इसके बाद यात्रा गठुला चौक पर कांग्रेस के पौने पांच साल कांग्रेेस सरकार के कामकाज का बखान किया। तत्पश्चात यात्रा भेड़ीकला, पार्रीकला, सुंदरा, मनकी, तोरनकट्टा, खैरा होते हुए भर्रेगांव में आमसभा के रूप में परिवर्तित होकर यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान ग्रामीणों व कांग्रेसजनों द्वारा फुलमालाओं से यात्रा का स्वागत किया गया। वहीं पर बैनर, पोस्टर पाम्पलेट द्वारा कांग्रेस सरकार की जनहितकारी योजनाओं पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला और भाजपा की पिछली 15 वर्षों की रमन सिंह की सरकार की अकर्मण्यता पर लोगों को जानकारी दी।
लोकसभा प्रभारी व पूर्व सांसद पीआर खुंटे ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार की करनी और कथनी में कितना अंतर है यह साफ-साफ दिख रहा है। लोगों को महंगाई, बेरोजगारी, भूखमरी ढकेलने का काम केन्द्र की मोदी सरकार ने किया है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने योजनाओं के माध्यम से आमजन के बीच विश्वास और भरोसा कायम किया है। जिसकी बदौलत हम लोगों के बीच जाकर इस भरोसे को कायम रखने की बात कह रहे है।
विधानसभा प्रभारी बृजेश शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रदेश की भाजपा सरकार के राज में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी चरम पर थी। नक्सलवाद, आंखफोड़वा कांड, नसबंदीकांड जैसे कृत्य से जिससे छत्तीसगढ़ की जनता परेशान थी और 2018 के चुनाव में जनता ने अच्छा सबक सिखाते हुए सत्ता से उखाड़ फेंका। वहीं हमारी सरकार द्वारा लगातार जनहितकारी योजनाएं चला रही है। जिससे लोगों का भरोसा हमारी सरकार पर बढ़ा है।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि अपने 15वर्षीय कार्यकाल में छत्तीसगढ़ व छत्तीसगढ़वासियों के साथ किए गए छल को जनता भूली नहीं है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार आम जनता से जुड़ी हुई योजनाएं लाकर और उनका सफल क्रियान्वयन कर लोगों का भरोसा जीत चुकी है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा को संवर्धन करने का कार्य प्रदेश की सरकार ने किया है।
जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष भागवत साहू ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब, किसान की सरकार है। हमारी सरकार किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य किया है जिससे ग्रामीणजन की अर्थव्यवस्था सुधरी है और लोग कृषि की ओर आकर्षित हो रहे हैं। ग्राम भर्रेगांव में पूर्व सांसद स्व.चंदूलाल चंद्राकर जी की प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, महापौर हेमा देशमुख, छग अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष हफीज खान, छग राज्य गौशाला आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव, छग खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, छग पर्यटन मंडल सदस्य निखिल द्विवेदी, प्रदेश संयुक्त महासचिव नरेश डाकलिया, डा.आफताब आलम, प्रदेश सचिव मेहुल मारू, संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, वरिष्ठ कांग्रेसी कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, मंडी अध्यक्ष गोवर्धन देशमुख, प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे, जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख, रमेश राठौर, पदम कोठारी, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शारदा तिवारी, विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, सविता ठाकुर, महामंत्री नरेश शर्मा, झम्मन देवांगन, हनी ग्रेवाल, नासिर जिंदरान, इकरामुद्दीन सोलंकी, दिनेश शर्मा, मोती साहू, रमेश खंडेलवाल, मोहिनी सिन्हा, ज्योति शर्मा, योगेन्द्र प्रताप सिंह, शरद खंडेलवाल, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम देवांगन, रौशनी सिन्हा, रूबी गरचा, भोजराज भेलावे, भोला यादव, सरोज प्रधान, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, युकां अध्यक्ष गुरभेज माखिजा, ओबीसी प्रकोष्ठ विरेन्द्र चंद्राकर, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शकील रिजवी, एनएसयूआई अध्यक्ष अमर झा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनीता मदान, इटंक अध्यक्ष सुरेन्द्र देवांगन, खैरूनिशा, अजय मारकंडे, सरपंच एकता चंद्राकर, प्रीति वैष्णव, पार्षद सतीश मसीह, अमिन हुद्दा, दुलारी साहू, मधुकर बंजारी, सिद्धार्थ डोंगरे, मनीष साहू, महेश साहू, पूर्णिमा नागदेवे, अवधेश प्रजापति, अमित जंघेल, मधुबाला श्रीवास्तव, अरशद खान, बबलू कसार, रीना पटेल, एल्डरमेन, एजाजूर रहमान, मामराज अग्रवाल, हेमू सोनी, प्रतिमा बंजारे, प्रज्ञा गुप्ता, संगीता साहू, सुनीता सिन्हा, नारायण सोनी, शाबिर जिंदरान, हिन्दूराव पवार, मोहसिन कुरैशी, योगेन्द्र दास वैष्णव, केशव पटेल, नारायण कन्नौजे, कुंजलाल साहू, संदीप जायसवाल, शैलेष रामटेके, गंगाबाई साहू, झन्ना साहू, भारत भूषण शर्मा, विलियम बंसोड, अजय अग्रवाल, लखुभाई रूचंदानी, दिलीप चंद्राकर, भोजराज साहू, ओमप्रकाश साहू, देबू यादव, रूपेश साहू, खिलेश्वर पाल, दुर्गेश धीवर, मदन साहू, संजय साहू, रमाशंकर यादव, ललिता साहू, विद्या त्रिरपुडे, संगीता गजभिये, हर्ष खोब्रागढ़े, प्रशांत गजभिये, शाहिदा बेगम, संजू अग्रवाल, शिवम साहू, कांति देवांगन, रामनाथ निर्मलकर, परशुराम जायसवाल, सीके साहू, कृतलाल पटेल, कुंदन चंद्राकर, जीतू साहू, रेणु यादव, याज्ञवल साहू, राजू, उमरठाकुर, रवि साहू, अमित कुशवाहा, महेश दिवाकर सहित बड़ी संख्या कांग्रेसजन उपस्थित थे।
