राजनांदगांव 22 जुलाई 2020। शासकीय शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय पेण्ड्रा जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में डी.पी.एड. और बी.पी.एड. पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण के लिए साक्षात्कार एवं प्रायोगिक क्रियाकलाप के लिए 28 से 31 जुलाई तक निर्धारित किया गया था। जिसे कोविड-19 के प्रभाव एवं लॉकडाउन की स्थितियों को देखते हुए आगामी आदेश पर्यन्त स्थगित किया गया है।
