रायपुर भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान की छत्तीसगढ़ इकाई सोमवार 1 अक्टूबर सुबह 10.00 से 11.00 बजे आमासिवनी स्थित फील्ड प्रशिक्षण केंद्र, रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान के तहत स्वच्छता का कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।
इस दौरान, खान मंत्रालय के साथी, मोतीपुर ग्राम पंचायत के सदस्य व ग्रामीण के आलावा भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
इकाई ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने व आयोजन को सफल बना ने की लोगों से अपील की है।
