राजनांदगांंव । छ.ग. सरकार द्वारा वर्तमान में राज्य के विभिन्न आयोग और मंडलो में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति सूची जारी की गई है इसी क्रम में संविधानिक निकाय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य के पद पर नियुक्त किये गये महेश चंद्रवंशी जी का राजनांदगांव आगमन हुआ।
कांग्रेस के युवा एवं कर्मठ कार्यकर्ता कवर्धा जिले के निवासी महेश चंद्रवंशी जी को माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी व के बिनेट एवं जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर जी ने पिछड़ा वर्ग के आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है महेश चंद्रवंशी जी ने कल आज ही रायपुर में आयोग में अपना कार्यभार ग्रहण करते ही राजनांदगांव कांग्रेस कार्यकर्ता व पूर्व यूथ कांग्रेस महामंत्री अनीस ख्खान के निवास न्यू खंडेलवाल कॉलोनी में रात्रि आगमन पर पुष्प गुच्छ व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में अशोक फडऩवीस, हरमिन्दर सिंग वाधवा, पार्षद व चेयरमैन सुनिता फडऩवीस,पार्षद गोमेन्द्र नेताम, राजेश यादव, रामाधार देवांगन, रोहित बिसेन, सचिव विरेन्द्र सिंह चौहान, युवा सेवादल अध्यक्ष सुनिल पिल्ले, हनुमंत राव, सूरज शर्मा, कुलदीप, दिवाकर शेण्डे, जितेन्द्र शर्मा, कबीर श्रीवास्तव, सतीश साहू, यशवंत यादव,संजय कुलदीप आदि इस अवसर पर अपने उद्बोधन में अध्यक्ष जिला नगरीय निकाय प्रक ोष्ठ के अशोक फडऩवीस ने श्री चंद्रवंशी के संघर्षमय राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए राज्य एवं केन्द्रीय संगठन नेतृत्व को इनकी नियुक्ति पर धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही फडऩवीस जी ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे कर्मठ कार्यकर्ता की नियुक्ति होने से निश्चित रूप से पिछड़े वर्गो की समस्याओं का निदान होगा। वरिष्ठ कांगे्रसी हरमिन्दर सिंग वाधवा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बहुत ही कम समय पर पार्टी के प्रति अपने सकारात्मक संघर्षो के परिणाम स्वरूप संगठन ने विश्वास करते हुए चंद्रवंशी जी को इस पद पर नियुक्त किया है उन्होंने कहा कि हमे पूरा विश्वास है जिस तरह पार्टी के प्रति इन्होंने संघर्ष किया है वैसा ही संघर्ष पिछड़े वर्गो के उत्थान व विकास के लिए कार्य करेंगे।
आयोग के सदस्य महेश चंद्रवंशी ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही कहा कि उनका शैक्षणिक जीवन राजनांदगांव के दिग्विजय कॉलेज मे गुजरा है और राजनांदगांव शहर से प्रारंभ से मेरा आत्मीय लगाव आज तक बना हुआ है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए बतलाया कि मै एक किसान परिवार से हंू कवर्धा शहर से मेरा राजनीतिक जीवन प्रारंभ हुआ है और पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए विभिन्न पद शहर अध्यक्ष, अध्यक्ष जिला ग्रामीण कांगे्रस, पी सी सी मेम्बर, प्रदेश महामंत्री व अन्य पदों पर नियुक्त हुआ जिसके कारण माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व अकबर जी के आशीर्वाद से मेरी इस पद पर नियुक्ति हुई। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पिछड़ा वर्ग से संबंधित किसी भी समस्या व उनके विकास के लिए मै आप सभी के साथ मिलकर संघर्ष करते रहंूगा। कार्यक्रम के अंत में अनीस खान ने आभार व्यक्त किया।
