बालोद जिला मुख्यालय में बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन एक अक्टूबर को किया जाएगा। इस दिन झांकी के साथ बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। वहीं, 28 सितंबर को होने वाले ईद मिलाद उन नबी को लेकर मंगलवार की देर शाम जिला मुख्यालय के सर्किट हॉउस में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गणेश उत्सव समिति व मुश्लिम समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे।
इस दौरान अधिकारीयों व जन प्रतिनिधियों ने अपनी अपनी बात रखी ईद मिलाद उन नबी पर जुलुस, गणेश विसर्जन पर झांकी और विसर्जन यात्रा को शांतिपूर्वक आयोजित करने पर सभी ने सहमति दी। वहीं, दिशा-निर्देशों व नियमों का पालन नहीं किया गया तो विसर्जन यात्रा में शामिल डीजे जब्त कर लिया जाएगा।
रात 8 बजे निकलेगी झांकी व गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा
शांति समिति की बैठक में एसडीएम शीतल बंसल, एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। एसडीएम शीतल बंसल व एसडीओपी ने गणेश समितियों से पूछा गया कि कब गणेश प्रतिमाओ का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान गणेश समितियों के ने कहा जिला मुख्यालय में एक अक्टूबर को बड़ी गणेश प्रतिमाओ का विसर्जन किया जाएगा। यह विसर्जन यात्रा एक अक्टूबर की रात्रि 8 बजे से दो अक्टूबर सुबह 4 बजे तक चलेगा।
तालाबों में रहेगी गोताखोर व बाढ़ आपदा की टीम
नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा सभी गणेश समिति शांतिपूर्वक यह आयोजन को करें। गणेश प्रतिमाओ का विसर्जन जिला मुख्यालय के गंगासागर तालाब, दसेला तालाब में विसर्जन किया जाएगा। इन तालाबों में गणेश प्रतिमा विसर्जन तक बाढ़ आपदा गोताखोर की टीम भी तैनात रहेगी। साथ ही तालाबों में प्रकाश व्यबस्था भी किया जाएगा।
सुरक्षा में तैनात रहेगी पुलिस
शांति समिति की बैठक में अधिकारीयों ने स्पस्ट निर्देश दिए हैं कि विसर्जन यात्रा व झांकी के दौरान अश्लील व फुहड़ गाने नही बजाएंगे, बल्कि भक्ति गीतों को ही बजाना होगा। गणेश झांकी के दिन भीड़ रहना तय है इसलिए पुलिस भी कोई रिस्क नही लेना चाह रही है।इस विसर्जन यात्रा व झांकी में बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहेगी।
बेमेतरा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज ने निकाली रैली, शाम को होगा लंगर
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन जश्ने ईद मिलादुन्नबी आज गुरुवार को पूरे बेमेतरा जिले में मनाया जा रहा है। इस दिन कौमी सद्भावना जुलूस निकालने के साथ जलसों का आयोजन होगा। जिले के नगर पंचायत देवकर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस सुबह 9 बजे निकाली गई। वहीं 11 बजे समापन हुआ। शाम 6 बजे नूरानी चौक में आम लंगर होगा। इसी तरह बेमेतरा शहर में आज जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रात 8 बजे बाजार पारा में रहमत-ए- आलम कांफ्रेंस होगा। इस धार्मिक कार्यक्रम में कई मुफ्ती, हाफिज समेत समाज के लोग शिरकत करेंगे।
पर्व व चुनाव को देखते हुए डीजे संचालकों के लिए बेमेतरा पुलिस ने जारी किया निर्देश
आगामी पर्व व चुनाव को देखते हुए बेमेतरा पुलिस ने डीजे व धूमाल संचालकों के लिए निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश अनुसार, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर और डीजे बजाने पर पाबंदी रहेगी। सार्वजनिक स्थान या निजी स्थान पर 60 डेसिबल से अधिक का ध्वनि नहीं होगा। इन नियमों का उल्लंघन करने पर 20 हजार तक का जुर्माना का प्रावधान है। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देवें एवं माहौल बिगाड़ने वाले शरारती तत्वों एवं असामाजिक तत्वों का फोटो, वीडियो लेकर कंट्रोल रूम बेमेतरा 9479192013 के पास भेजें।
