राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय स्वाशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वशासी प्रकोष्ठ द्वारा सत्र 2023 – 24 में आठ लघु शोध परियोजना स्वीकृत किया गया है। इसके अंतर्गत प्रत्येक शोधार्थी को पचास हजार रूपए की राशि स्वीकृत किया गया है। इस राशि से शोधार्थी विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, पत्रकारिता, कंप्यूटर तथा भाषा के क्षेत्र में अध्ययन करेंगे। उनका अध्ययन मूल्य आधारित होगा, जिसका निष्कर्ष विद्यार्थी, समाज के लिए उपयोगी होगा।प्रत्येक वर्ष स्वाशासी परीक्षा विभाग द्वारा लघु शोध परियोजना हेतु महाविद्यालय के प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक एवं अतिथि व्याख्याता द्वारा प्रस्ताव मंगावाया जाता है। इस वर्ष कुल बीस प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। सभी प्रस्ताव को विषय विशेषज्ञों के द्वारा मूल्यांकन किया गया तथा अन्वेषकों के द्वारा पीपीटी के माध्यम से अपने प्रस्ताव का प्रस्तुतीकरण दिया गया। इनमें से आठ प्रस्तावों को विशेषज्ञ समिति द्वारा अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई। विषय विशेषज्ञ के रूप में प्रभारी प्राचार्य, शासकीय नवीन महाविद्यालय, वैशाली भिलाई से डॉ. नागरत्ना गणवीर, शासकीय पीजी महाविद्यालय, वैशाली नगर भिलाई, से प्राध्यापक डॉ. शिखा श्रीवास्तव, डॉ. शबनम खान, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. नीलू श्रीवास्तव महाविद्यालय के एथिक्स कमेटी के संयोजक डॉ. अनीता शंकर एवं महाविद्यालय स्वशासी परीक्षा के नियंत्रक डॉ. के. एल. दामले उप नियंत्रक डॉ. हेमंत साव, सहायक नियंत्रक गोकुल निषाद एवं डॉ. ललित प्रधान उपस्थित थे।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के टांडेकर ने बताया कि महाविद्यालय में अकादमी के साथ-साथ रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए लघु शोध परियोजना का कार्य किया जाता है। शोध के माध्यम से निकले निष्कर्ष विद्यार्थियों, समाज तथा देश – प्रदेश के नीति निर्धारण में उपयोगी साबित होगा।विषय विशेषज्ञ डॉ. नागरत्ना गणवीर ने कहा कि एक प्राध्यापक अपने जीवन के अंतिम समय तक अध्ययन अध्यापन का कार्य करता है। लघु शोध परियोजना के जरिए किये गए अध्ययन शोध निश्चित ही देश समाज के लिए फायदेमंद होगा।विषय विशेषज्ञ डॉ. शिखा श्रीवास्तव ने कहा कि शोध मूल्य आधारित होने चाहिए तथा शोध के लिए आवश्यक दिशा निर्देश का पालन करना चाहिए।इस बैठक का संचालन स्वशासी परीक्षा प्रकोष्ठ के उपनियंत्रक डॉ. हेमंत साव ने किया तथा नियंत्रक डॉ. के. एल. दामले ने धन्यवाद ज्ञापित किया।बैठक में डॉ. अनीता महेश्वर- डॉ. केशव आडिल प्राध्यापक वनस्पति विज्ञान, डॉ. अनिता साह – मंजुला सोनी अंग्रेजी विभाग, डॉ. राजकुमार बंजारे, राजनीति विज्ञान, विकास कांडे-युनुस बेग रसायन शास्त्र, डॉ. के. एल. दामले – गुरप्रीत सिंह भाटिया एवं चिरंजीवि पांडे वनस्पति विज्ञान, डॉ. बी. एन. जागृत – अमितेश सोनकर पत्रकारिता विभाग, ललिता साहू – डॉ. प्रियंका लोहिया एमएसडब्ल्यू, राजू खूंटे – हेमपुष्पा कंप्यूटर साइंस विभाग उपस्थित थे।

