राजनांदगांव जिले की प्रतिष्ठित शाला गायत्री विद्यापीठ में अध्ययनरत् कक्षा 11वीं की छात्रा हर्षिता साहू एवं धानवी चंद्राकर ने क्रमश: दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया। ज्ञात हो कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली प्रतियोगिता महाराष्ट्र मंडल बलदेव बाग द्वारा आयोजित अंतरशालेय वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की शानदार सहभागिता रहती है। इसी क्रम में हर्षिता साहू ने दूसरा एवं धानवी चंद्राकर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण का विषय था- ‘इंडिया शब्द गुलामी का प्रतीक है, देश को भारत कहने से राष्ट्रीयता मजबूत होगी।’ महाराष्ट्र मंडल द्वारा विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र दिया गया।शाला की प्राचार्य वत्सला अय्यर एवं उपप्राचार्य रश्मि ठाकुर द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष संध्यादेवी सिंघल, राजेश जैन, सचिव गगन लड्ढा, सह सचिव निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, सुषमा सुरजन, हरीश गांधी एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी शाला की व्याख्याता उषा झा ने दी।
