बांधाबाजार क्षेत्र पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी गीता घासी साहू ने मांगा जन समर्थन
बांधाबाजार भारतीय जनता पार्टी के खुज्जी विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती गीता घासी साहू ने अम्बागढ़ चौकी मंडल के विभिन्न ग्रामो में दौरा एवं कार्यकर्ताओं से सघन जनसंपर्क मुलाकात किया। ग्राम जोरातराई, गुंडरदेही,बांधाबाजार सहित अन्य ग्रामो मे जन सम्पर्क किया।

खुज्जी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता घासी साहू भारतीय जनता पार्टी की सरल सहज, कर्मठ ,शिक्षित एवं मिलनसार प्रत्याशी श्रीमती गीता घासी साहू को कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाए के लिए अंबागढ़ चौकी भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं ,आम जनता से कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को घर घर, जन-जन तक पहुंचाने उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार किसान हितैषी सरकार है। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गौरव को बढ़ाया है । भाजपा प्रत्याशी गीता घासी साहू ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि 15 साल से खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस विधायक प्रत्याशी है इस बार हम सभी को मिलजुल कर खुज्जी विधानसभा में बदलना है। ग्राम गुंडरदेही मे महिलाओ ने भाजपा विधायक प्रत्याशी गीता घासी साहू का जोरदार स्वागत सम्मान किया । बाबा महाकाल शिवलिंग की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि ऐश्वर्य खुशहाली की कामना किया और महिलाओ ने अपनी विभिन्न ने मांगो और समस्याओ को भाजपा प्रत्याशी गीता घासी साहू के समक्ष रखी। गीता साहू ने हर सम्भव पूरा करने आश्वत किया।

इस अवसर पर अंबागढ़ चौकी भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी,योगमाया साहू भाजपा नेत्री,अरुण साहू,गौरव शर्मा, संदीप साहू युवा नेता,ईश्वरी धुर्वे ,श्यामा देवी, बिसाखिन बाई पटेल,रमिला निर्मलकर, मानकिन निषाद, सीमा यादव, ठगिया बाई, दसोदा कोमरे, सतीश शर्मा, दिनेश्वर साहू, विमल यादव, पूरन, चमन लाल ,उत्तम उइके, रूपेश सिन्हा , महेंद्र सिन्हा, शिव सिन्हा ,ललित सिन्हा सहित मंडल अम्बागढ़ चौकी पदाधिकारी,कार्य कर्ताओ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।
