रायपुर 21 जुलाई। आज प्रदेश में 115 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जिसमे रायपुर से 50, कोंडागांव से 23, बिलासपुर से 8, गोरेला – पेण्ड्रा – मरवाही, कोरिया व नारायणपुर से 5, कांकेर से 4, दंतेवाड़ा-जांजगीर से 3 – 3, बीजापुर-दुर्ग व बलरामपुर से 2 -2 और बस्तर-सुकमा-सरगुजा से 1-1 मरीज शामिल है. वहीं 170 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है. अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1588 है. बुलेटिन के अनुसार आज 1 कोरोना मरीज की मौत हो गई है. प्रदेश में अब तक 29 लोगो की कोरोना से जान जा चुकी है.

राजनांदगाव के लिए आज राहत भरी खबर
आज जिले में कोविड-19 हाँस्पिटल पेंड्री से कुल 11 मरीज डिस्चार्ज हुए है जिसमे राजनांदगांव 5 , itbp 2 , खेरागढ 2, मानपुर का 1, को आज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है। वही जिले से आज कुल राजनांदगांव में 38 की जाँच की गई जिनमे सैंपल जांच की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।

