हुडको और बोरसी क्षेत्र में 27 अगस्त को देर रात अज्ञात बदमाशों ने एसबीआई की तीन एटीएम मशीन में तोड़फोड़ कर 76 लाख चोरी किए। जिसके बाद बदमाशों ने एटीएम मशीन को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने अलग लग टीम बनाकर दिल्ली, महाराष्ट्र और मेवात के लिए रवाना किया गया।
पुलिस ने हरियाणा मेवात के गिरोह के दो सदस्यों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने एटीएम मशीन में तोड़फोड़ कर चोरी करना स्वीकार किया है। इस घटना को चार लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। पुलिस ने अभी दो आरोपियों सरफराज और नासिर को मेवात हरियाणा से पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास 3 लाख रुपये और घटना में इस्तेमाल एक चार पहिया वाहन बरामद किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
