गुजरात के गांधीनगर में रेत कलाकार अनिल जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भव्य प्रतिमा बनाई। यह प्रतिमा उन्होंने महज 24 घंटों में पूरी की। पीएम मोदी की इस प्रतिमा को बनाने में अन्य तीन लोगों ने उनकी मदद की है।
रेत कलाकार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘हम तीन लोग थे, और इस प्रतिमा को पूरा करने में हमें 24 घंटे का समय लगा।’ सोशल मीडिया पर रेत कलाकार अनिल जोशी का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पीएम मोदी की प्रतिमा के साथ उन्होंने जी20 शिखर सम्मेलन को भी प्रदर्शित किया।
