राजनंदगांव छुरिया। भारतीय जनता पार्टी खुज्जी विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 77 में नव मतदाता सम्मेलन एवं कार्यालय उद्घाटन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां भारती ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्लन से हुआ । तत्पश्चात् अतिथियों का स्वागत सम्मान फुलमाला पहनाकर किया गया।कार्यक्रम में स्वागत भाषण भाजपा छुरिया मंडल अध्यक्ष अजय पटेल ने दिया, तत्पश्चात खुज्जी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी गीताघासी साहू ने कार्यक्रम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सम्माननीय पदाधिकारी गण एवं देव तुल्य कार्यकर्ताओं को चरण छूकर प्रणाम किया और विजय श्री दिलाने का आशीर्वाद मांगा। श्रीमती गीताघासी साहू ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि बदलबो बदलबो ये दारी कांग्रेस के सरकार ला बदलबो ,उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार में चोरी, डकैती ,हत्या ,बलात्कार हर चीज बढ़ चढकर हो रही हैं, हमारा छत्तीसगढ़ शांति का टापू था। आज यह सरकार अपने दोनों कानों को बंद करके गूंगा बहरा हो गया है .जनता की आवाज को नहीं सुनती है। भारतीय जनता पार्टी किसानों के हित में बढ़ चढ़कर घोषणा पत्र जारी करेगा।तत्पश्चात हिरेन्द्र कुमार साहू जिलाअध्यक्ष किसान मोर्चा, एम.डी ठाकुर वरिष्ठ भाजपा नेता, चंद्रिका प्रसाद डडसेना, रविंद्र वैष्णव ,मोनू बहादुर ,खूबचंद पारख वरिष्ठ भाजपा नेता ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए भाषण दिए।उन्होंने कहा कि 2014 के बाद पुरा विश्व भारत को मोदी के देश के नाम से जानता है ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरी दुनिया मे भारत का शान बढ़ाया है।और कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए खुज्जी विधानसभा सहित पूरे प्रदेश में 2023 में भाजपा की कमल खिलेगा, सरकार बनाने लग जाने की बात कही । खुज्जी विधान सभा क्षेत्र के नव मतदाताओं युवक युवतियों को वरिष्ठ भाजपा नेताओ ने गमछा पहनाकर स्वागत सम्मान किया।इस अवसर पर मुख्यरूप से खूबचंद पारख, पूर्व सदस्य 20 सुत्रिय क्रियान्वय समिति सदस्य, रमेश पटेल भाजपा जिलाअध्यक्ष,सचिन बघेल वरिष्ठ नेता, जिला भाजपा, गीता घासी साहू भाजपा प्रत्याशी, एम, डी, ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रदेश अनु, जनजाति मोर्चा, रविन्द्र वैष्णव जिला महामंत्री जिला भाजपा, चन्द्रिका प्रसाद डड़सेना जिला उपाध्यक्ष,हिरेन्द्र साहू जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, कमलेश सारस्वत जिलाध्यक्ष, श्रीमती ललिता चन्द्रवंशी जिला पंचायत सदस्य , जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव राजेश सिंघी वरिष्ठ भाजपा नेता , मदन लाल साहू वरिष्ठ भाजपा नेता, शेखर भारद्वाज ,भुनेश्वर साहू , जगजीत भाटिया युवा भाजपा नेता, कैलाश शर्मा युवा नेता, रोमी भाटिया, लता मंडावी पुर्व् जनपद पंचायत अध्यक्ष, किरण वैष्णव अध्यक्ष जनपद पंचायत , एकांत चन्द्राकर जनपद उपाध्यक्ष, मोनू बहादुर, जिलाअध्यक्ष, भाजयुमो, मंडल अध्यक्ष अजय पटेल,गुलाब गोस्वामी मंडल अध्यक्ष , बोधन साहू मंडल अध्यक्ष, सहित कार्य कर्ताओ की बड़ी संख्या में उपस्थित रहें। कार्यक्रम में मंच संचालन राजेश सिन्हा महामंत्री ने और आभार प्रदर्शन बोधन साहू मंडल अध्यक्ष ने किया।
