भिलाई के उतई थाना क्षेत्र में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का शव घर से कुछ ही दूरी पर राम जानकी राइस मिल के पास मिला है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
उतई थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय ने बताया कि उतई के आदर्श नगर के पास आज सुबह एक महिला की खून से सनी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका की पहचान उतई आदर्श नगर निवासी जमुना बाई गोस्वामी के रूप में की गई।
मृतक जमुना के तीन बच्चे हैं और वह अपने पति से अलग रहती थी सोमवार रात आठ बजे वह घर से निकली थी रात में काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास तलाश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। आज सुबह छह बजे के आसपास लोगों ने राइस मिल के पास जमुना की लाश देखी। अज्ञात आरोपी द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर मौत की घाट उतार दिया। पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध कायम कर जांच शुरू कर दिया है।
