दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण में मंगलवार की सुबह केंद्रीय गृह मंत्री की सभा में शामिल होने जा रहे है ग्रामीणों से भरी पिकअप पलट गई। इस हादसे में 10 ग्रामीण घायल हो गए, घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस के साथ ही आमजनों ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। बता दें कि मंगलवार को दंतेवाड़ा से गृहमंत्री अमित शाह भाजपा की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने वाले थे। अमित शाह की सभा में शामिल होने दंतेवाड़ा जिले के अलावा सुकमा, बीजापुर से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण पिकअप और दूसरे वाहनों से जा रहे थे। इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री की सभा में शामिल होने आ रहे कटेकल्याण के भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी पिकअप मेटापाल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में लगभग लोग घायल हो गए।
