प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते धौलपुर और मुरैना के बीच पटरी के नीचे की मिट्टी खिसकने से रेलवे ट्रैक धंस गया। ट्रैक धंसने से ट्रेनों का आवागमन बंद हो गया। दिल्ली और भोपाल से आने-जाने वाली सभी ट्रेन रुकीं हुई हैं। सभी ट्रेनें जहां-तहां रुकी हुई हैं। शताब्दी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें 2 से 3 घंटे फंसी हुई हैं।
