राजधानी रायपुर से सटे धरसींवा के कोल्हान नाला में एक हादसा हो गया। यहां कोल्हान नाला में नहाने उतरे तीन युवक डूबने लगे। युवकों के साथ एक 10 साल बच्चा भी था। ये सभी यहां घूमने आए थे। हालांकि बच्चे ने डूब रहे दो युवकों को पकड़ लिया और बाहर निकाल लिया, जबकि तीसरे युवक की तलाश जा रही है।
दरअसल, यह घटना धरसींवा के कोल्हान नाला की है। जानकारी के अनुसार शनिवार को तीन युवक गोढ़ीखार गांव घूमने गए थे। सभी की उम्र 20 से 25 के बीच है। गोढ़ीखार गांव के बीच से कोल्हान नाला गुजरता है। तीनों युवक नाला में नहाने उतरे। इसी बीच तीनों युवक गहराई में चले गए और डूबने लगे।
इसी दौरान उनके साथ मौजूद बच्चे ने दो युवकों को पकड़कर सुरक्षित बाहर निकाला। जबकि तीसरा युवक बहकर आगे निकल गया। जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद धरसींवा पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। एनडीआरएफ की टीम तीसरे युवक की तलाश कर रही है।
