मेरठ जनपद के दौराला में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय-पबरसा मार्ग पर नाले में शनिवार को एक सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। पुलिस मृतक के सिर और हाथ की तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा का कहना है कि मृतक के सिर और हाथ की तलाश की जा रही है। शव कई दिन पुराना है। आसपास के थानों से भी गुमशुदा लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
