रायपुर। गांजा तस्करी करते उत्तर प्रदेश के 3 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को थाना राखी क्षेत्रांतर्गत ग्राम बेन्द्री स्थित एक्सप्रेस-वे में गांजा तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ा गया। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्यवाही है। तीनों आरोपी मूलत: उत्तर प्रदेश के निवासी है।
आरोपियों द्वारा गांजा को उड़ीसा से लाकर उत्तर प्रदेश की ओर तस्करी करना बताया गया हैै। आरोपियों के कब्जे से 43 किलो 600 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। गांजा तस्करी में प्रयुक्त चारपहिया आई 20 वाहन क्रमांक सीजी 18 एफ 1100 को भी जब्त किया गया है।
जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 9,00,000/- रुपए है। आरोपियों के विरूद्ध थाना राखी में अपराध क्रमांक 150/23 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।
(1)विशाल मिश्रा पिता अयोध्या प्रसाद मिश्रा उम्र 23 साल निवासी संग्रामपुर अमेठी उत्तर प्रदेश हाल पता भटगांव मठपुरैना तालाब के पास रायपुर।
(2)सनी कुमार कोरी पिता राजेश कुमार कोरी उम्र 19 साल निवासी संग्रामपुर अमेठी उत्तर प्रदेश हाल पता भटगांव मठपुरैना तालाब के पास रायपुर।
(3)संकुल कुमार जाटव पिता मेवा लाल जाटव उम्र 19 साल निवासी संग्रामपुर अमेठी उत्तर प्रदेश हाल पता भटगांव मठपुरैना तालाब के पास रायपुर।
RAIPUR CRIME: कार्यवाही में निरीक्षक वीरेन्द्र चन्द्रा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम थाना प्रभारी राखी, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि मोह. जमील, मंगलेश्वर परिहार, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, आर. आशीष पाण्डेय, राजकुमार देवांगन, टीकम साहू, मुनीर रजा, तुकेश निषाद, अनिल राजपूत, राकेश सोनी, थाना राखी से उपनिरीक्षक डी.डी.वैष्णव, सउनि शिव कुमार साहू, प्र.आर. सत्यनारायण साहू, आर. चंद्रकांत वर्मा एवं गजेन्द्र सिह ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
