राजनांदगांव 16 जुलाई 2020। छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम रायपुर द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के आर्थिक विकास के लिए रोजगार मूलक योजनाएं चलाई जा रही है। जिले के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति राजनांदगांव द्वारा रोजगार लगाने के इच्छुक बेरोजगार युवाओं से 30 जुलाई तक कार्यालयीन समय में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति श्री डीएस नेताम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसूचित जनजाति टे्रक्टर ट्राली, अनुसूचित जनजाति पैसेंजर व्हीकल, अनुसूचित जनजाति गुड्स कैरियर, अनुसूचित जनजाति स्मॉल बिजनेस, अनुसूचित जनजाति महिला सशक्तिकरण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। आवेदकों की पात्रता एवं शर्तों के लिए जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति राजनांदगांव कलेक्टे्रट भवन रूम नंबर 71 में संपर्क किया जा सकता है।
