रायपुर। रायपुर में आज कांग्रेस नेता कोरोना पॉजेटिव पाया गया है। कांग्रेस नेता के कोरोना पॉजेटिव मिलने के बाद अब सियासी गलियारों में भी कई लोग सकते हैं। रायपुर के ये नेता काफी सक्रिय थे और लगातार नेताओं के साथ इनका मिलना-जुलना जारी था। लिहाजा अब कांग्रेस नेता के संपर्क में आये कई लोगों को क्वारंटीन में रहना पड़ सकता है।

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्होंने ट्वीट कर लिखा- दोस्तो आज शाम मेरी कोविड 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मुझे @aiims_rpr इलाज के लिए ले जाया जा रहा है, मेरी उन सभी लोगो से अपील है कि जो भी मुझसे विगत 5 दिनों में मिले है वो अपना टेस्ट करवा लें. दुआ कीजियेगा की में जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटू.
