राजनांदगांव 14 जुलाई 2020। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन की बैठक 17 जुलाई को दोपहर 1 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। वर्तमान में जिले में कोविड-19 संक्रमण हो रहा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों एवं प्रोटोकाल का पालन करते हुए सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विषय सूची से संबंधित अधिकारी ही उपस्थित होंगे। बैठक में जिला पंचायत की विभिन्न योजनाओं के आय-व्यय का अनुमोदन एवं चर्चा की जाएगी।
