मिनीमाता जी का व्यक्तित्व हम सब के लिए पथप्रदर्शक
शहर कांग्रेस द्वारा मिनीमाता की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि
राजनांदगांव। छग की प्रथम महिला सांसद व समाजसुधारक ममतामयी मिनीमाता की पुण्यतिथि पर 11 अगस्त शुक्रवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय कांग्रेस भवन में उनके व्यक्तित्व पर आधारित संगोष्ठी सभा आयोजित की तथा सतनाम भवन में स्थित मिनीमाता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
संगोष्ठी सभा का संचालन करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में स्थानीय कांग्रेस भवन में सर्वप्रथम ममतामयी मिनीमाता के तैलचित्र पर कांग्रेसजनों द्वारा फुलमाला अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर संगोष्ठी सभा की शुरूआत की। इस दौरान संगोष्ठी सभा को महापौर हेमा देशमुख, संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, एल्डरमेन मामराज अग्रवाल, योगेन्द्र प्रताप सिंह, शैलेष ठावरे ने मिनीमाता के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
छग अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला ने मिनी माता को नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा राष्ट्र व प्रदेश के लिए जो कार्य किया है वह अविस्मृरणीय रही। पांच बार अविभाजित मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ से प्रथम सांसद चुनी गई। सांसद रहते उन्होंने समाज व मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए कई काम किए। छग की कांग्रेस सरकार मिनीमाता के नाम से कई योजनाएं संचालित कर प्रदेशवासियों को लाभान्वित कर रही है और हम गौरवान्वित है कि छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनीमाता कांग्रेस से थी।
छग खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल ने मिनीमाता के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपने जीवनकाल में सबसे ज्यादा महिलाओं की अस्मिता की लड़ाई लड़ी, उन्होंने बाल विवाह, दहेज प्रथा, भेदभाव छूआछूत के काफी संघर्ष किया। भारत की शोषित महिलाओं के पीड़ा को देख संसद में महिलाओं के उत्थान के लिए अपनी बातें दमदारी से रखी और महिलाओं के हक के लिए संघर्ष किया।
छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता को नमन करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए और छूआछूत भेदभाव मिटाने के लिए ममतामयी मिनीमाता का बहुत बड़ा योगदान है। छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता वे महानविभूति थी जो सबसे पहले छत्तीसगढ़ की महिला सांसद के रूप में उल्लेखनीय कार्य कर एक इतिहास रचा। उनकी प्रेरणा हमारे के लिए मार्गप्रदर्शक है। हम कांग्रेसजनों लिए गौरव की बात है कि निचले और गरीब वर्ग लोगों की तकलीफ को सुनकर उनके पास जाकर उनके उत्थान के लिए कार्य किया। ऐसी विभूतियां हमारे बीच में रही उनकी प्ररेणा लेकर उनके आदर्शों का सम्मान करते है। उनके सिद्धांतों पर चलना और प्रचार करना जरूरी है, उनकी बातें पर स्मरण करना प्ररेणादायक विचारों पर काम करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। संगोष्ठी सभा के बाद जीई रोड स्थित सतनाम भवन में मिनी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांसुमन अर्पित की गई। इस दौरान प्रमुख रूप से छग अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष हफीज खान, ग्रामीण कांग्रेस पंकज बांधव, सूर्यकुमार खिलारी, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, मनीष गौतम, गेमू कुंजाम, सिद्धार्थ डोंगरे, अतुल शर्मा, नारायण सोनी, संदीप सोनी, लखुभाई रूचंदानी, अरशद खान, सुरेन्द्र देवांगन, मोहसिन कुरैशी, अजय अग्रवाल, आशीष सोनकर, सुरेन्द्र गजभिये, दुर्गेश धीवर, अभिमन्यु मिश्रा, महेश यादव, किशन हटिले, विष्णु सिन्हा, सुभाष हटिले, शिवम हटिले, पप्पू मोहबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। उपस्थित कांग्रेसजनों का शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री झम्मन देवांगन ने आभार व्यक्त किया।

