खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय 14 अगस्त 2023 स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जा रहा है,स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को प्रातः 7:00 बजे से परिवर्तित स्थान (पूर्व में निर्धारित स्थान सर्वेश्वर दास नगर पालिक स्कूल में मैदान में सुधार कार्य होने के कारण) आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल (स्टेट हाई स्कूल, बलराम दास) से प्रारंभ होकर महावीर चौक (इमाम चौक), जय स्तंभ चौक मानव मंदिर चौक फउवारा चौक, गुरु नानक चौक होते हुए आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल (स्टेट हाई स्कूल बलराम दास) स्कूल मैदान में दौड़ का समापन किया जाएगा।
स्वतंत्रता दौड़ में स्कूली छात्र/छात्राएं, खिलाड़ी बच्चे, खेल संघ के पदाधिकारी गण शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि गण उपस्थित होंगे।
