बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को रामगंगा से सटे पनवड़िया गांव के जंगल में महिला की हत्या कर शव फेंकने का मामला शाही इलाके की हालिया घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। लोग चर्चा कर रहे हैं कि कोई संगठित गिरोह सक्रिय होकर महिलाओं की हत्या तो नहीं कर रहा है। महिला की हत्या के पीछे सीरियल किलर होने की आशंका भी जता रहे हैं।
पनवड़िया से पूर्व दिशा में चकमार्ग के पास चरी के खेत में सुबह ग्रामीणों ने महिला का शव देखा। साड़ी के एक छोर से गला कसा था। साड़ी का कुछ हिस्सा शरीर के निचले हिस्से पर था। ब्लाउज आस्तीन में फंसा था। कुछ कपड़े दूर पड़े थे। चेहरा कूंचा हुआ और झुलसा था।
पुलिस का कहना है कि शव दो दिन पुराना होने की वजह से ऐसी हालत हुई है।फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फतेहगंज पश्चिमी की सीमा से सटे शाही थाना क्षेत्र में दो महीने में चार महिलाओं की हत्या कर शव फेंके जा चुके हैं। इनमें एक मामले में घरवालों ने ही बिना शिकायत किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।
शाही के गांव कुल्छा निवासी धानवती 17 जून को गायब हो गई थीं। 19 जून को उसका शव जंगल में गन्ने के खेत से पुलिस ने बरामद किया था। 29 जून को आनंदपुर निवासी प्रेमवती की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया था। करीब 15 दिन पहले थाना शाही के ही खजुरिया की महिला कुसुमा देवी की हत्या करके रमपुरा के जंगल की झाड़ियों में फेंक दिया था।
अब शाही से सटे फतेहगंज पश्चिमी के इलाके में अज्ञात महिला की हत्या करके शव चरी के खेत में फेंका गया है। चारों घटनाएं लगभग एक तरह की हैं। बाकी मामलों में खेत में अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर पहचान मिटाने का प्रयास किया गया है।
इस महिला की पहचान के बाद पता लगेगा कि कहीं इसमें भी उसी तरह का मामला तो नहीं है। कुछ महिलाओं में नामजदगी भी की गई है। सटीक खुलासा न होने से अफवाहों को भी बल मिल रहा है। शाही थाने के पूर्व प्रभारी को भी मामलों में लापरवाही पर हटाया जा चुका है।
बाइक से शव लाने के संकेत
पुलिस और फील्ड यूनिट की जांच में पुष्ट हुआ कि घटनास्थल पर कार व अन्य वाहन से आना मुश्किल है। मौके पर किसी बड़े वाहन के आने के निशान भी नहीं मिले। बाइक यहां होकर निकल सकती है। चर्चा है कि हत्यारोपी कहीं और हत्याकर बाइक से शव यहां लाकर फेंक गए हैं। शव करीब 48 घंटे पुराना माना जा रहा है।
बहेड़ी में मिलते रहे हैं शव
उत्तराखंड सीमा से जुड़े बहेड़ी थाना क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में कई महिलाओं के शव मिले हैं। कई मामलों में हत्या की भी पुष्टि हुई। अधिकतर मामलों में शवों की पहचान ही नहीं हो सकी। कई मामले अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज हुए। आखिरी वक्त तक पहचान न होने पर खुर्दबुर्द हो गए।
बरेली के शाही थाना क्षेत्र में बीते दिनों तीन महिलाओं की हत्या की तर्ज पर फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में भी एक महिला (45) की नृशंस हत्या कर दी गई। गुरुवार को महिला का अर्धनग्न हालत में शव पनवड़िया के जंगल में एक खेत में पड़ा मिला। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
वहीं महिला की हत्या के पीछे लोग सीरियल किलर होने की आशंका जता रहे हैं। पनवड़िया से पूर्व दिशा में चकमार्ग के पास चरी के खेत में सुबह ग्रामीणों ने महिला का शव देखा। साड़ी के एक छोर से गला कसा था। साड़ी का कुछ हिस्सा शरीर के निचले हिस्से पर था। ब्लाउज आस्तीन में फंसा था। कुछ कपड़े दूर पड़े थे। चेहरा कूंचा हुआ और झुलसा था।
