बटन चाकू, बाइक जब्त
‘रायपुर, 10 अगस्त। पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे एक चाकू और बाइक जब्त किया है। पीने के लिए शराब न देने पर दोनों ने बुजुर्ग पर हमला किया था।
तिल्दा नेवरा पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग के पुत्र जितेन्द्र वर्मा (21) ने रिपोर्ट दर्ज कराया था सोमवार की रात रात्रि करीब 08:30 बजे उसके पिता शिवप्रसाद वर्मा लहुलुहान हालत में घर आए। उनके पेट में, दोनो कान के पास चोट था और खून निकल रहा था।, पिताजी से पूछने पर बताया कि शाम करीब 05:30 बजे शराब खरीदने के लिए देशी शराब दुकान नेवरा गया था। जहां से शराब खरीदकर घर वापस आने के लिये लिफ्ट लेने के लिए रोड में पैदल पैदल सिनोधा की ओर जा रहा था कि शाम करीब 6बजे रॉयल रेस्टोरेंट के पास सिनोधा रोड नेवरा में पहुंचा था उसी समय नेवरा के रहने वाले भरत निषाद और उसका साथी बलराम साहू मो0सा0 से इसके पास आकर पास रखे शराब को पीने के लिये मांगने लगे। मना करने पर साला तू हम लोगो को शराब नहीं दे रहा है कहकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर दोनो हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। हत्या करने की नियत से बलराम साहू ने पिता को कसकर पकडक़र रखा था और भरत निषाद अपने पास रखे किसी धारदार नुकीली वस्तु से पेट में जोरदार मारा जिससे खून निकलने लगा। खून निकलता देखकर दोनो वहां से मोटर सायकल में भाग गये तब यह अपने पेट को गमछा कपड़ा से बांधकर राहगीर से लिफ्ट लेकर घर आना बताया। इस पर प्रार्थी अपने पिताजी को उपचार के लिये खुशी अस्पताल तिल्दा में भर्ती कराया । जहां उपचार जारी है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। आरोपियों की खबर मिलने पर हिरासत में लेकर पूछताछ में जुर्म करना स्वीकार किया उनके बताए अनुसार भरत निषाद से बटनदार नुकीला चाकू, एक जींस पेट जिसमें खून के दाग धब्बा लगा है जप्त किया गया। इसी तरह बलराम साहू से घटना में बाईक सीडी डीलक्स क्रमांक सीजी 04 एचएन 3818 व घटना समय पहने कपड़े एक टी शर्ट जिसमें धब्बा लगा हुआ जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपी भरत निषाद के द्वारा नुकीली धारदार बटनदार चाकू से आहत् को डरा धमकाकर पेट में जोरदार वारकर गंभीर चोट पहुँचाना अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से उक्त धारा पृथक से जोड़ी गई। अपराध सबूत पाये जाने पर दोनो को गिरफ्तार कर जेल रायपुर भेजा गया।
