राजधानी रायपुर में बदमाश बेखौफ होकर घूम रहे हैं। शहर के महादेव घाट में एक युवक ने देशी कट्टा पकड़कर दबंगई दिखाते हुए नजर आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बदमाश कट्टा दिखाकर एक युवक को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए दिख रहा है। इतना ही नहीं उसने कहा कि ‘गोली मार दूंगा, बदमाशी करते पूरा बचपन गुजर गया, दम है तो थाने में कॉल कर’। Trending Videos
मामला डीडी नगर थाने क्षेत्र का है। डीडी नगर पुलिस ने थाना सरस्वती नगर रायपुर निवासी आरोपी प्रथम दुबे उर्फ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 नग कट्टा और 2 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और नारकोटिक एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया है।
इससे पहले भी बदमाश हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट समेत कई अपराध में जेल जा चुका है। बताया जाता है कि बदमाश ने धमकी का ये वीडियो अपने दोस्त से बनवाया था। इस पर पुलिस अधिकारियों ने आरोपी के ऊपर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान पुलिस की खोजबीन में आरोपी प्रथम दुबे उर्फ ओम भांचा पकड़ा गया। उसके बैग की जांच करने पर कट्टा और गांजा मिला।
