29 अमर शहीदों की याद में किया वृक्षारोपण
राजनांदगाँव। हिन्दू युवा मँच जिला इकाई राजनांदगाँव ने 12 जुलाई 2009 को कोरकट्टी-मदनवाड़ा में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार चौबे सहित 29 अमर जवानों की शहादत पर स्थानीय प्यारे लाल चौक स्थित शहीद विनोद कुमार चौबे जी और 29 वीर शहीद जवानों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनकी स्मृति को चिरस्थाई बनाने रानी सागर के किनारे क्षेत्र को हरा-भरा बनाने वृक्षारोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम हिन्दू युवा मँच जिला इकाई के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी के मार्गदर्शन में और जिलामहामंत्री निखिल वैष्णव, शहर महामंत्री निखिल चोपड़ा और सुरेश धीवर के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम की अगुवाई राजा ताम्रकार, सारांश अजमानी और मिथलेश मेश्राम ने की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से किशोर माहेश्वरी, निखिल वैष्णव, सुरेश धीवर, निखिल चोपड़ा, कमलेश यदु, ऋषि कोडोपा, अंकित खंडेलवाल, विवेक पाण्डे, प्रेम यादव, अनंतवीर सिंह, शिव डोंगरे, दीपक भारती, गोपी साहू, प्रवीण बाम्बेश्वर, शुभम सोनी और छोटू सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे। उक्ताशय की जानकारी संगठन के प्रवक्ता श्री कृष्ण शुभम महाराज ने दी।
